भारत के बारे में रोचक तथ्‍य:

 



भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा: भारत को इंडिया नाम से भी जाना जाता है। भारत में सिंधु घाटी की सभय्ता सिंधु नदी के पास थी, सिंधु नदी को इंडस के नाम से भी जाना जाता है। इसी इंडस नदी के नाम पर भारत का नाम इंडिया पड़ा।

हिंदुस्तान नाम कैसे पड़ा: ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयोग होता है।

सबसे बड़ा लोकतंत्र: भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश है।

भारत के विभिन नाम: भारत को भारतवर्ष, जम्बूद्वीप, आर्यावर्त, हिंदुस्तान, हिन्द के नामों से भी जाना जाता था।

हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं: भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा (official language) है। 

अंग्रेज़ी बोलने में भारत का स्थान: भारत विश्व में अंग्रेज़ी बोलने में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

सबसे बड़ा लिखित संविधान: भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

सर्वाधिक धर्म के लोग: भारत विश्व में ऐसा देश है जहाँ सर्वाधिक धर्म के लोग रहते हैं। 

भारत में 4 धर्मों का जन्‍म: हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म का जन्म भारत में हुआ था। जिनका पालन आज दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत आबादी करती है।

सिक्‍ख धर्म: सिक्‍ख धर्म का जन्म पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।

युद्ध कलाओं (martial arts) का विकास: युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में हुआ था और बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा इसे पूरे एशिया में फैलाया गया।

हज़ारों की संख्या में चूहे: राजस्थान के बीकानेर में करणी माता का मंदिर है। इस पवित्र मंदिर में लगभग 20 हज़ार चूहे रहते हैं।

तिरुपति मंदिर में सबसे अधिक श्रृद्धालु: तिरुपति मंदिर विश्व का ऐसा धार्मिक स्थल है, जहाँ सबसे अधिक श्रृद्धालु आते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा मेला: कुम्भ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। जिसे भारत में हर 12 साल में मनाया जाता है। 

कुम्भ मेले की भीड़ अंतरिक्ष से: 2011 के कुम्भ मेले में इतनी भीड़ जुटी थी जिसको अंतरिक्ष से भी देखा गया था।

रॉकेट साइकिल और बैलगाड़ी पर: आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की भारत के पहले रॉकेट के कलपुर्जों और अंतरिक्ष उपकरणों को प्रक्षेपण स्थल (launch site) तक बैलगाड़ी और साइकिल से ले जाया गया था।

प्रथम प्रयास में मंगल ग्रह पर: भारत दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जो अपने प्रथम प्रयास में और कम लागत पर अपने यान को मंगल ग्रह पर भेजने में सफल हुआ।

केवल 1 वोटर के लिए पोलिंग बूथ: 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात के जूनागढ़ के गिर फारेस्ट में केवल एक व्यक्ति भरतदास बापू के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया था। और उनके वोट डालते ही चुनाव आयोग ने १०० प्रतिशत वोटिंग की घोषणा कर दी थी।

ऑफिसर्स विलेज ऑफ़ इंडिया: माधोपट्टी गाँव डिस्ट्रिक्ट जौनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित एक छोटा सा गांव है। इस गांव में लगभग 75 घर हैं। उन 75 घर में से लगभग 47 आईएएस ऑफिसर्स हैं। इतना ही नहीं यहाँ के बच्चे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनिज़शन, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और वॉर्ल्ड बैंक में कार्यरत हैं।

सबसे बड़ा डाक नेटवर्क: भारत का डाक नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा है। 

तैरता हुआ डाकघर: श्रीनगर के डल झील पर तैरता हुआ डाकघर है जो की एक बोट पर बना है।

दुनिया  ऊंचा  डाकघर: हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के एक छोटे से गांव हिक्किम में स्थित डाकघर विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर है।    

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल: लखनऊ में स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है।जहाँ लगभग 65 हज़ार बच्चे पड़ते हैं। डॉ. जगदीश गाँधी और उनकी पत्नी डॉ. भारती गाँधी ने 300 रुपए उधार लेकर 5 स्टूडेंट्स के साथ 1959 में इस स्कूल की स्थापना की थी।

सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान: दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल में है।

विश्व का सबसे ऊंचा पूल: लदाख घाटी में द्रास और सुरु नदी के बीच बेलीपुल विश्व का सबसे ऊंचा पूल है। इसका निर्माण 1982 में भारीतय सेना द्वारा किया गया था। 

सबसे पुराना शहर: वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है। 

सबसे पुराना यूरोपियन चर्च: भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण 1503 और 1568 में किया गया था।

सबसे पहला विश्वविद्यालय: ऐसा माना जाता है कि दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10 हज़ार से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर पड़ते थे।

शतरंज: शतरंज (chess) का अविष्कार भारत में हुआ था।

सबसे पहली शल्‍य चिकित्‍सा (surgery): लगभग 2600 साल पहले विश्व की सबसे पहली सर्जरी सुश्रुत और उनके सहयोगियों द्वारा भारत में की गई थी। सुश्रुत को फादर ऑफ़ सर्जरी भी कहा जाता है। इन्होंने मोतियाबिंद (cataracts), कृत्रिम अंगों को लगाना (artificial limbs), शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग (fracture) जोड़ना, मूत्राशय की पथरी (urinary stones), प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं (brain surgery) आदि की।

शून्य का आविष्कार: कहते हैं की शून्य (zero) का आविष्कार भारत में पांचवीं शताब्दी के मध्य आर्यभट्ट ने किया था। 

गणित की कई विधियों का जन्मदाता: स्‍थान मूल्‍य (place value) प्रणाली, दशमलव (decimal) प्रणाली, बीज गणित (algebra), त्रिकोण मिति (trigonometry) और कलन (calculus) का विकास और अध्यन भारत में ही आरम्भ हुआ था।

नौवहन की कला और नौवहन (navigation & navigating) का जन्‍म: नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6000 वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था।

उल्का पिंड के टकराने से झील का निर्माण: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील एक खारे पानी की झील है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण उल्का पिंड के टकराने से हुआ था।

मैग्नेटिक हिल: लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है जहाँ यदि आप अपनी गाड़ी न्यूटल करके खड़ी कर दें तो पहाड़ गाड़ी को अपनी और खींचता है।

स्विटजरलैंड में साइंस डे एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित: स्विटजरलैंड में 26 मई को साइंस डे मनाया जाता है, जो की भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है। 26 मई 2005 को कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा किया था। इसके बाद से उस दिन को स्विट्जरलैंड में 'विज्ञान दिवस' (साइंस डे) के रूप में मनाया जाने लगा।

सॉफ्टवेयर निर्यात (export): भारत 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात करता है।

केले का सबसे ज्यादा निर्यात: विश्व में केले का सबसे ज्यादा निर्यात भारत करता है।

राष्ट्रीय पेड़: बरगद का पेड़ भारत का राष्ट्रीय पेड़ है।

जिलों की संख्या: भारत में 718 जिले हैं।

Post a Comment

0 Comments