Amazing Facts

 


  • ज्यादातर लोग हेडफोन और इयरफोन को एक ही समझते हैं, परन्तु ये दोनों एक दूसरे से भिन हैं। हेडफोन का इस्तेमाल कानों पर बाहर से किया है जबकि इयर फोन को कानों के अंदर डालकर यूज करते हैं।
  • यदि हम एक घंटे से ज्यादा हैडफ़ोन का उपयोग करते हैं। तो हमारे कानों में जीवाणुयों की तादाद लगभग 700 गुणा बढ़ जाती है।
  • केला खाने में युगांडा के लोग पहले स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति 1 साल में लगभग 225 खेले खाए जाते हैं।
  • जन्म के समय हाथी का बच्चा क़रीब 104 किलो का होता है। हाथी 50 से 70 वर्ष तक जीवित रहता है।
  • सिंह जंगल में 10-14 वर्ष तक जीवित रहते हैं, जबकि वे कैद में 20 वर्ष से भी अधिक जीवित रह सकते हैं।
  • TYPEWRITER ऐसा शब्द है जो की कीबोर्ड की 1 ही लाइन पर टाइप होता है।
  • रूस आकर की दृष्टि में भारत से पांच गुना बड़ा है। इतना विशाल देश होने के बावजूद भी रूस की जनसंख्या विश्व में नोवें स्थान पर है।
  • रूस में 11 टाइम ज़ोन हैं। इस कारण यदि एक छोर पर रात होती है तो दूसरे छोर पर सुबह होती है।
  • रूस में बहुत ज्यादा वोडका पीने के कारण लगभग 25 प्रतिशत लोगों की मृत्यु 55 साल से पहले ही हो जाती है।
  • नाॅर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हेमरफेस्ट शहर में लगभग दो महीने 20 मई से 22 जुलाई तक रात केवल 40 मिनट की ही होती है। इस समय यहाँ सूरज रात करीब 12.40 पर अस्त होता है और 40 मिनट बाद फिर उदय हो जाता है। इसिलए इसे कंट्री ऑफ़ मिडनाइट सन कहा जाता है।
  • नाॅर्वे में बैस्‍टॉय नाम की जेल में कैदियों को 5 स्टार होटलों की तरह सुविधा दी जाती हैं। यहाँ कैदियों को लिविंग रूम, किचन, टीवी और प्राइवेट बैडरूम भी दिया जाता है। वे अपनी मर्ज़ी से कहीं भी आ जा सकते हैं। खाली समय में कैदी घुड़सवारी, फिशिंग, स्‍काईंग, स्‍विमिंग आदि कर सकते हैं।
  • ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पृथ्वी से लगभग 350KM की दूरी पर है। यह लगभग 28 हज़ार किलोमीटर की रफ़्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है और प्रतिदिन लगभग 16 चक्कर पूरे करता है।
  • ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में हमेशा 6 एस्ट्रोनॉट्स रहते हैं। जो बारी बारी बदलते रहते हैं।
  • एक भारतीय पर्वतारोही सेवांग पालीजोर जो 1996 में माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए निकले थे। उनकी माउंट एवरेस्ट से उतरते समय एक बर्फीले तूफान की चपेट में आने के कारण मृत्यु हो गई। तब से उनकी डेड बॉडी एवरेस्ट पर ही है। जब उनकी मृत्यु हुई तब उन्होंने ग्रीन बूट पहने हुए थे जिनको आज भी देखा जा सकता है। इस कारण इस जगह को ग्रीन बूट के नाम से जाना जाता है। जो की यहाँ से गुजरने वाले पर्वतारोहियों के लिए एक निशान है। पर्वतारोही यहां बैठकर आराम भी करते हैं ।
  • यूरोप में लोग साइकिल चलाना बहुत पसंद करते हैं। इसलिए वहां साइकिल के लिए सड़कों पर अलग से ट्रैक होते हैं।
  • यूरोप कि मेट्रो में साइकिल को खड़ा करने के लिए एक विशेष स्थान होता है। यहाँ की मेट्रो में साइकिल को ले जाने की अनुमति होती है।
  • जर्मन में गाड़ी चलाने की कोई स्पीड लिमिट नहीं है।
  • हमारे शरीर को नींद की जरूरत होती है। लगातार 2 हफ्ते तक जागने से हमारी जान भी जा सकती है।
  • सोने के पहले करीब 15 मिनिट संगीत सुनने से अच्छी नींद आती है, और सुबह जागने में भी आसानी होती है।
  • भारत के आलावा फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस, गुयाना, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भी हिंदी बोली जाती है।
  • विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति स्टेचू ऑफ़ यूनिटी है। इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है। यह मूर्ति भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की है। जो की गुजरात में साधू बेट नामक स्थान में स्थित है।
  • जो लोग बहुत ज्यादा सोचते है उन्हे समय पर नींद नहीं आती है। अक्सर ऐसे लोग ही अनिद्रा के शिकार होते है।
  • 1977 में अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा ने दो अंतरिक्ष यान धरती से अंतरिक्ष के लिए रवाना किए थे। इनका नाम था वोएजर 1 और वोएजर 2. आज वोएजर 1 हमारी पृथ्वी से करीब 20 अरब किलोमीटर और वोएजर 2 करीब 17 अरब किलोमीटर दूर जा चुका है। आज ये ब्रह्मांड में इतनी दूर है, जहां शून्य, अंधेरे और सर्द माहौल के अलावा कुछ भी नहीं है ।
  • वोएजर यानों में ग्रामोफ़ोन लगा कर भेजा गया था। ग्रामोफ़ोन में पृथ्वी पर मौजूद जीवन और संस्कृति को चित्रित करती कुछ आवाज़ें और चित्र हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ब्रह्मांड में हमारे अलावा भी कोई और है। इसलिए वे चाहते थे कि जिसको भी ये ग्रामोफ़ोन मिलें उसको हमारी पृथ्वी के बारे जानकारी मिल सके।
  • संगीत हमारे तनाव को दूर कर हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। क्योंकि संगीत हमारे ब्रेन को रिलैक्स कर हैपिनेस बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए इसे म्यूजिक थ्रेपी भी कहते हैं।

Post a Comment

0 Comments