विटामिन डी (VITAMIN - D)

 

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को विटामिन, मिनिरल और प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। इनमें सबसे ज़रूरी है विटामिन डी3 विटामिन डी (Vitamin D) हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसकी कमी, शरीर में कई तरह की बीमारियों के बनने की वजह बनती है, जैसेमांसपेशियो में कमजोरी होना, डिप्रेशन, जोड़ो में दर्द होना, हड्डियों में दर्द और हड्डियों का बार-बार टूटना

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की किरणें हैं, जिसमें अल्ट्रावायलट बी (यूवीबी) होता है सूर्य की किरणें स्किन में 7-डिहाइड्रोकोलेस्टेरॉल यौगिक के साथ मिलकर विटामिन डी3 बनाने का काम करती हैं। इसलिए सुबह व्यायाम योगा करने के बाद थोड़ी देर धुप में बैठना चाहिए ताकि सूर्य की रोशनी मिल सके। 

           विटामिन डी 3 की कमी के कारण

  • भोजन में विटामिन डी युक्त चीजे न शामिल करना तथा भोजन में विटामिन डी लेने पर भी शरीर में विटामिन डी न बनना। 
  • किडनी व लिवर शरीर में विटामिन डी को ठीक से परिवर्तित न करने कारण विटामिन डी की कमी हो जाती है।
  • सुबह की सूर्य की रोशनी न लेना। 
  • दवाओं के सेवन से विटामिन डी की कमी हो जाना। 
  • अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना । 
  • ज्यादा मछली या डेयरी प्रोडक्ट्स न खाना । 
  • ऐसी ठंडी जगहों पर रहना जहाँ सूरज कम रहता है । 
  • बाहर जाते समय हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना । 
  • ज्यादातर घर के अंदर ही रहना । 

विटामिन डी 3 की कमी के लक्षण

  • जल्दी थकान होना। 
  • जल्दी-जल्दी  बीमार होना
  • मांसपेशियो में कमजोरी, दर्द, अकड़न या ऐंठन का होना।
  • हड्डियों और पीठ में दर्द होना
  • बार-बार हड्डियों में फ्रैक्चर होना। 
  • मूड स्विंग्स होना
  • डिप्रेशन होना
  • बालों का झड़ना
  • जोड़ो में दर्द होना। 

    विटामिन डी 3 के फायदे

  • विटामिन डी 3 इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है। 
  • विटामिन डी से शरीर में इंसुलिन (insulin) और शुगर की मात्रा ठीक रहती है।
  • विटामिन डी से फेफड़ों की कार्यक्षमता और हृदय स्वस्थ रहता है। 
  • विटामिन डी 3 मूड को बदलने में फायदेमंद होता है। कुछ शोध के अनुसार विटामिन डी 3 अवसाद व तनाव को कम कर मूड को अच्छा करता है।
  • हृदय रोग से बचाव करने में विटामिन डी 3 उपयोगी होता है।
  • शरीर में विटामिन डी की सही मात्रा होने पर हड्डियां और दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं.

       विटामिन डी 3 की कमी से बचाव कैसे करें 

  • विटामिन डी 3 की कमी होने पर व्यक्ति स्वास्थ्य की कई तरह की बीमारियों के चपेट में जाता है। ऐसे में लोगो को अपने डाइट में विटामिन डी 3 युक्त चीजे जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा हमारे शरीर के लिए सभी पोषक तत्व सही मात्रा में लेना चाहिए। 
  • सुबह व्यायाम योगा करने के बाद थोड़ी देर धुप में बैठना चाहिए ताकि सूर्य की रोशनी मिल सके
  • विटामिन डी 3 की कमी होने पर चिकिस्तक से संपर्क करना चाहिए। 
  • फैटी फिश या टूना मछली का सेवन करना चाहिए। 
  • मशरूम का सेवन करना चाहिए। 
  • पाश्चराइज्ड दूध रोज़ पिएं
  • संतरे के रस का सेवन करना चाहिए। 
  • अंडे की जर्दी का सेवन करना चाहिए। 
  • साबुत अनाज खाएं

Post a Comment

0 Comments